{"_id":"6238cbf1d5cc9648173540f1","slug":"hathras-agrasen-chowk-will-soon-be-built-in-the-city-hathras-news-ali287529042","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में जल्द ही बनाया जाएगा अग्रसेन चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में जल्द ही बनाया जाएगा अग्रसेन चौक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
श्री अग्रवाल सभा हाथरस के तत्वावधान में आगर रोड पर स्थित मंगल भवन में सोमवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित विधायक अंजुला माहौर ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने प्रतिमा को पटका पहनाया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ने शहर में जल्द ही अग्रसेन चौक बनाए जाने की घोषणा की। स्वदेश अग्रवाल वैद्य विजयगढ़ वालों ने दीप प्रज्वलन किया।
विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि उनकी जीत के पीछे वैश्य समाज ने जो योगदान दिया है, उसे सदैव याद रखेंगी। शहर के विकास के लिए सदैव कार्यरत रहेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि शहर में जल्द ही अग्रसेन चौक बनाया जाएगा। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सुभाष चंद्र अग्रवाल साड़ी वालों व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र दिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग गोटा वाले, दिलीप पोद्दार एडवोकेट, मुन्नालाल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल बाबी, श्याम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल पीपा, विपुल सिंघानिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल बर्तन वाले, निधीश अग्रवाल राजाराम सोप, सुनील कुमार पोद्दार, अशोक कुमार क्रोकरी वाले, अशोक कुमार बीड़ी वाले, उमेश चंद सिंघल, राकेश बंसल हींग वाले, मुकेश कुमार बंसल, देवेंद्र गोयल रंग वाले, राम बिहारी अग्रवाल रंग वाले, मोहनलाल सिंगल बैग वाले, राम कुमार सिंघल आदि थे। संचालन विनोद अग्रवाल ने किया।