फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the transfer of officers, the speed of OTS slowed down

हाथरस : अफसरों के तबादले के बाद धीमी पड़ी ओटीएस की रफ्तार

Tue, 05 Jul 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After the transfer of officers, the speed of OTS slowed down
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमे में कई वर्षों से जमे अफसरों के तबादले अन्य जिलों में होने के कारण जिले में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अधिकारी नए तैनाती स्थल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उनका ध्यान ओटीएस से हट गया है। वैसे भी उपभोक्ता इस योजना के तहत बकाया जमा कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक बिल जमा का आंकड़ा महज 12 फीसदी पर ही पहुंचा है। अफसर बकायेदारों से सोशल मीडिया व नोटिस के जरिए बिल जमा करने की अपील कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ओटीएस के तहत बिजली महकमे को एक लाख 63 हजार 521 बकायेदारों के ओटीएस के तहत पंजीकरण कराके बकाया जमा कराने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अभी तक शहर और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 23 हजार लोगों ने ही बिजली का बिल जमा किया है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि हाल ही में बिजली महकमे में एसडीओ और सहायक अभियंता (एई) के तबादले दूसरे जोन में कर दिए गए हैं। जो अफसर कल तक ओटीएस में पंजीकरण बढ़ाने के लिए जोर लगा रहे थे, वह अब नए तैनाती स्थल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार का कहना है कि लोग बिल जमा करने में रुचि लेते हुए ओटीएस का लाभ लें, ताकि उन्हें सरचार्ज माफी का फायदा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed