फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the Namaz, Muslim arrangements committee distributed leaflets in support of CAA

हाथरस: नमाज के बाद मुस्लिम इंतजामियां कमेटी ने सीएए के समर्थन में बांटे पर्चे

Sat, 28 Dec 2019 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the Namaz, Muslim arrangements committee distributed leaflets in support of CAA
हाथरस: सीएए के पंपलेट को पढ़कर सुनाते मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर रिजवान अहमद । - फोटो : HATHRAS
नमाज के बाद मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने बांटे सीएए के समर्थन में पंपलेट
विज्ञापन

सीएए को लेकर गुमराह न हो, देश के मुसलमानों की नागरिकता पर नहीं पड़ेगा कोई असर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने शहर में कई स्थानों पर मस्जिदों में व मस्जिदों के बाहर सीएए से संबधित पंपलेट बांटे। कमेटी के पदाधिकारियों ने शांति कायम रखने की अपील भी की और कहा कि सीएए को लेकर गुमराह न हो। इससे देश के किसी भी मुसलमान की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों को बृहस्पतिवार को काफी पंपलेट उपलब्ध कराए थे। इस पंपलेट में सीएए को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारियों का उल्लेख है। यह पंपलेट किला गेट स्थित जामा मस्जिद के बाहर कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा आदि ने वितरित किए। इससे पहले मस्जिद में सीएए के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

किला गेट स्थित मस्जिद अल बरकात पर जुमे की नमाज के बाद पूर्व सभासद व ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने भी पंपलेट वितरित किए। उन्होंने इस मौके पर बताया कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देेने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। इससे देश के मुसलमानों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस मौके पर सैयद नदीम हुसैन, हाफिज, लल्ला मिस्त्री, वाहिद जवां, साबिर हुसैन, सीलम खां, करीमुल्ला खां, वारिस अंसारी, अतीक खान, कल्लू भाई, हनीफ खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो
मस्जिद के बाहर हुई तीखी नोकझोंक, पुलिस ने कराया शांत
हाथरस। स्थानीय मधुगढ़ी में मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कमेटी के कुछ पदाधिकारियों की वहां मौजूद एक मुस्लिम समाज के राजनेता से ही तीखी नोकझोंक हो गई। इस राजनेता का आरोप था कि कमेटी के कुछ लोग प्रशासन की चापलूसी कर रहे हैं। उसका कहना था कि मुसलमानों की समस्याओं को उठाया नहीं जाता। ऐसी स्थिति में पंपलेट आखिर क्यों बांटे जा रहे हैं। तीखी नोकझोक के बीच वहां जब भीड़ लग गई तो मौके पर मौजूद पुलिस पहुंच गई। समझा-बुझाकर इस व्यक्ति को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed