फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the construction of the canal bridge, the service road will be built

हाथरस : नहर के पुल के निर्माण के बाद बनेगा सर्विस रोड

Thu, 21 Oct 2021 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the construction of the canal bridge, the service road will be built
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के अलीगढ़ रोड पर सालों से पड़े अधूरे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल के निर्माण में को पूरा करने में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। खास बात यह है कि पुल नीचा है। इसलिए अंडर पास नहीं बन सकता है। ग्रामीणों को राहत देने के लिए उसके पास से सर्विस रोड बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड से हर रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बराबर सिंचाई के लिए दूसरी नहर बनाई गई। जो आज तक चालू नहीं हुई। नहर पर बनने वाला पुल भी सालों से अधूरा पड़ा था। अब शासन से बजट आने के बाद अधूरे नहर पुल के निर्माण का काम शुरू हो गया है। पुल का निर्माण होने से अलीगढ़ रोड पर राहगीर आसानी से राह तय कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुल के एक ओर कई गांवों का रास्ता है। ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के लिए लोनिवि द्वारा सर्विस रोड बनाया जाएगा। इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम का कहना है कि पुल के निर्माण के साथ सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यदि पुल की ऊंचाई होती तो अंडर पास बनाया जा सकता था। पुल नीचा होने के कारण सर्विस रोड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed