फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the call of the children, the officers reached Nagla Maya

हाथरस : बच्चों की पुकार के बाद नगला मया पहुंचे अफसर

Tue, 15 Jun 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the call of the children, the officers reached Nagla Maya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खारे पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के गांव नगला मया के मासूम बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने के बाद सोमवार को जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव और जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पाया कि मौके पर कार्यदायी संस्था ने पेयजल योजना का काम अभी शुरू नहीं किया है।
डीडीओ और एक्सईएन ने ठेकेदार को जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा हर बार निरीक्षण के नाम पर खानापूरी करके ग्रामीणों को गुमराह कर दिया जाता है। जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण गांव में अभी तक पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन का कार्य तो दूर, पेयजल टैंक की सीढ़ियां व चारदीवारी का निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने के उपाय नहीं किए गए तो गांव वाले फिर से पानी दो या मौत दो आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध एक्सईएन जल निगम आरके शर्मा का कहना है कि ठेकेदार की समस्या के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने आज ही कुछ मजदूर लगाकर कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed