फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After the altercation, stone-pelting between two sides, couple injured

हाथरस : कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट-पथराव, दंपती घायल

Mon, 14 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After the altercation, stone-pelting between two sides, couple injured
गांव गुतहरा में मारपीट एवं पथराव के बाद बिखरे ईंट पत्थर। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुतहरा किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में कहासुनी हो गई, फिर मारपीट शुरू हो गई। पथराव भी किया गया। एक पक्ष से पति-पत्नी घायल हो गए। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में शिकायत की है।
गांव में दो परिवार आसपास रहते हैं। रविवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों परिवारों की महिलाएं किसी बात को लेकर भिड़ गईं। दोनों ओर से हुई मारपीट के बाद हुए पथराव में एक व्यक्ति एवं उनकी पत्नी को सिर में चोट आई, जबकि दूसरे पक्ष की युवती के चेहरे पर भी चोट आई हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल दंपती का सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed