फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After taking albendazole tablet, the condition of the child deteriorated, death

हाथरस : एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद बिगड़ी बच्चे की हालत, मौत

Fri, 22 Jul 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After taking albendazole tablet, the condition of the child deteriorated, death
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की माहेश्वरी कॉलोनी निवासी ढाई साल के बच्चे की बृहस्पतिवार को पेट के कीडे़ बाहर निकालने की गोली खाने के बाद हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
माहेश्वरी कॉलोनी निवासी सूरज चौहान के ढाई साल के बेटे देव को बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर कृमिनाशी दवा एल्बेंडाजेल की गोली खिलाई गई। आरोप है कि गोली खाने के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्चे को परिवार के लोग आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह जानकर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में आया है कि एक ढाई वर्ष के बच्चे की मृत्यु हो गई है। उसे एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। एल्बेंडाजोल की गोली खाने से मृत्यु नहीं हो सकती है। अगर बच्चे के परिवार वाले चाहते हैं तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। मेरी जनता से अपील है कि अपने बच्चों को गोली अवश्य खिलाएं। यह गोली (एल्बेंडाजोल) पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। गोली चबाकर खिलाई जानी है। इसे आंगनवाड़ी केंद्र अथवा स्कूल में ही खिलाएं, घर पर न खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मंजीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed