फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After making the video, the captive guard hanged himself

हाथरस : वीडियो बनाने के बाद बंदी रक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After making the video, the captive guard hanged himself
जितेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसगवां के एक युवक ने अपने ननिहाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक बागपत जिले में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था। युवक ने खुदकुशी से पहले अपना वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद फांसी लगा ली।
गांव रसगवां निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह की छह माह पूर्व ही बंदी रक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में वह बागपत जिले में तैनात था। उसकी आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में ननिहाल थी। वह ननिहाल में ही पढ़ा था।
विज्ञापन

उसके मामा की सुसराल जिला फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव में थी। वह वहां रहने वाली एक युवती के प्रेम जाल में फंस गया। जब उसकी नौकरी लग गई तो युवती उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। वह शादी के लिए तैयार भी हो गया, लेकिन युवती की हर रोज नई शर्ताें से वह परेशान रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का एक मुकदमा भी थाना खैरगढ़ में दर्ज करा दिया था। मुकदमा दर्ज होने से वह और ज्यादा परेशान हो गया। इसी मुकदमे में समझौता कराने के लिए वह अपनी ननिहाल आया था। बात नहीं बनने पर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर उसके गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव गांव में आते ही उसकी बहन एवं मां बेहोश हो गई। गमगीन माहौल में शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed