फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After killing an old woman missing for three days, hid the body in a box

हाथरस : तीन दिन से लापता वृद्धा की हत्या कर शव को बक्से में छिपाया

Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After killing an old woman missing for three days, hid the body in a box
हाथरस : मृतक बुजुर्ग महिला कमलेश का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला प्राण में पिछले तीन दिन से लापता वृद्धा का शव बृहस्पतिवार की सुबह उनके घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रखे लोहे के बक्से के अंदर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। आशंका है कि वृद्धा की हत्या कर शव को बक्से में छिपाकर रखा गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जांच की और नमूने उठाए।
गांव नगला प्राण निवासी 65 वर्षीय महिला कमलेश देवी पत्नी अतर सिंह घर में अकेली रहती थीं। पति अतर सिंह तहसील में तैनात थे। उनकी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। कोई बच्चा नहीं होने पर महिला ने सात साल पूर्व अपनी छोटी बहन विमला देवी से अतर सिंह की शादी करा दी थी, लेकिन विमला देवी के भी कोई संतान नहीं हुई। अतर सिंह की मौत के बाद विमला देवी ने मढ़ाका निवासी दिनेश से डेढ़ माह पूर्व ही शादी कर ली। मंगलवार की शाम को कमलेश देवी अचानक लापता हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी बहन विमला देवी को किसी ने फोन कर बताया कि तीन दिन से उनकी बड़ी बहन दिखाई नहीं दे रही हैं। फोन पर सूचना मिलने पर जब वह बहन के घर आईं तो वह उन्हें नीचे की मंजिल पर नहीं मिलीं।
विज्ञापन

इसके वह सीढ़ियों से चढ़कर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं तो सीढ़ियों पर लगे खून के धब्बे देखकर उनको कुछ शक हुआ। इस कारण उन्होंने कमरे में एक के ऊपर एक-एक रखे बक्से को खोलकर देखा तो सबसे नीचे बड़े बक्से का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। बक्से में उनकी बहन की लाश बंद थी और उससे तेज दुर्गंध भी आ रही थी। सिर में चोट का गहरा निशान था। महिला का शव बक्से में मिलने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सादाबाद ब्रहम सिंह के अलावा कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को बक्से से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कई पहलुओं को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर से मिले पत्र में वृद्धा ने जताया था जान को खतरे का अंदेशा
सहपऊ। गांव नगला प्राण में वृद्धा की हत्या कर लाश को बक्से में छिपाने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं से पड़ताल कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब महिला तीन दिन से लापता थी तो उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने थाने आकर सूचना क्यों नहीं दी।
पति की मृत्यु और छोटी बहन की दूसरी शादी होने के बाद वृद्धा घर में अकेली रहती थी और उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस यह भी संदेह जता रही है कि कहीं दोनों मकान के अलावा रुपयों के लालच में तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वृद्धा की बहन की दूसरी शादी उसी के भतीजे ने कराई थी। वृद्धा की बहन की संपत्ति भतीजे ने जबरन अपने नाम करा ली थी। उस भतीजे ने भी दो शादियां की हैं, जबकि वृद्धा के एक देवर की शादी नहीं हुई है।

कोतवाल ने बताया कि महिला का अपने पति के भतीजे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस उसके भतीजे एवं एक अन्य युवक से पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे भतीजा ही कोतवाली में चाची के लापता होने की सूचना देने पहुंचा था। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसे अभी मोबाइल पर सूचना मिली है कि उसकी चाची की एक पायजेब सीढ़ियों पर मिली है और उसकी लाश ऊपर बक्से में बंद है। तीन पहले ही मृतका अपने पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली पेंशन की धनराशि भी निकालकर लाई थी। पुलिस को खोजबीन में अन्य पत्रों के साथ एक प्रार्थना पत्र भी मिला है, जिसमें मृतका ने मार्च महीने में पुलिस को लिखा है कि उसकी बहन को मढ़ाका में बेच दिया गया है और उसे अपने भतीजे से ही जान का खतरा है। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed