फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After becoming unreserved, only the head of the reserved class will be made

हाथरस : अनारक्षित होने के बाद आरक्षित वर्ग का ही बनेगा प्रधान

Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After becoming unreserved, only the head of the reserved class will be made
सुरेशचंद्र शर्मा
विज्ञापन

सासनी। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्यक्रम भी निर्धारित हो गया है। आरक्षण की अंतिम सूची में कुछ रोचक तथ्य भी सामने आ रहे हैं। सासनी विकास खंड के गांव सुमरत गढ़ी में प्रधान का पद इस बार अनारक्षित है, फिर भी ग्राम प्रधान आरक्षित वर्ग से ही चुना जाएगा। इसकी वजह यह है कि गांव की आबादी में सामान्य वर्ग का कोई मतदाता ही नहीं है।

पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। आरक्षण की अंतिम सूची भी फाइनल हो गई है। सासनी क्षेत्र के गांव सुमरतगढ़ी में प्रधान पद अनारक्षित है, फिर भी दिलचस्प बात यह है कि यहां इस पद पर या तो पिछड़े वर्ग का ही कोई व्यक्ति प्रधान बनेगा या फिर अनुसूचित जाति का व्यक्ति ही इस पद पर काबिज होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि गांव में सामान्य वर्ग की जनसंख्या ही शून्य है। पिछली बार ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

यह है गांव में जनसंख्या व मतदाताओं की स्थिति
कुल जनसंख्या 1086
कुल मतदाता 789
अनुसूचित जाति (मतदाता) 753
पिछड़ा वर्ग (मतदाता) 36
सामान्य वर्ग मतदाता 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed