{"_id":"61e9ac626850b104e922ffd9","slug":"hathras-afraid-of-the-monkey-s-wind-the-old-man-fell-from-the-roof-died-hathras-news-ali283523632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरी वृद्धा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरी वृद्धा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में बंदरों का आतंक कायम है। अब इगलास रोड ज्ञानगढ़ बगीची निवासी वृद्धा बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिर गई। उन्हें गंभीर चोट आईं। परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां वृद्धा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की ज्ञानगढ़ बगीची निवासी सुरेशचंद्र की 65 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बृहस्पतिवार की दोपहर का छत पर बैठी हुुईं थीं। इस बीच वहां पर बंदरों का झुंड आ गया और बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया।
बंदरों से बचने के लिए जैसे ही वृद्धा भागीं तो वह छत से नीचे गिर गई। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। घायल को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए। संवाद