फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Adverse entry to ADO Panchayat due to lack of information about plans

हाथरस : योजनाओं की जानकारी न होने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Adverse entry to ADO Panchayat due to lack of information about plans
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड हसायन में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत उदय प्रताप सिंह को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। विभागीय कार्यों की जानकारी न होने सहित कई बिंदुओं को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
27 अगस्त को जिलाधिकारी (डीएम) रमेश रंजन ने विकास खंड हसायन का निरीक्षण किया था। इस दौरान एडीओ पंचायत उदयप्रताप सिंह से शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई। एडीओ पंचायत कोई भी जानकारी नहीं दे सके। पंचायत घर निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विकास खंड हसायन की प्रगति काफी धीमी पाई गई।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि एडीओ पंचायत को विभागीय योजनाओं की जानकारी का अभाव है। अधीनस्थ कर्मचारियों का उनके स्तर से समुचित पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है। यह कृत्य घोर लापरवाही, पदीय दायित्वों व शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता को परिलक्षित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed