फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advani had reached a public meeting in a tonga after the car broke down

हाथरस : कार खराब होने पर तांगे में बैठकर जनसभा करने पहुंचे थे आडवाणी

Sun, 23 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advani had reached a public meeting in a tonga after the car broke down
प्रकाश चंद्र शर्मा। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जब कार खराब हो गई तो उन्हें तांगे से गांव रुदायन लाया गया और फिर वहां उन्होंने मध्य रात्रि में सभा की। जैसे-तैसे वहां रोशनी के लिए पेट्रोमैक्स आदि की व्यवस्था की गई। यह पुराना किस्सा बताते हैं सासनी के भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकतंत्र रक्षक सेनानी प्रकाश चंद शर्मा।
प्रकाश चंद शर्मा लंबे समय से भाजपा और उससे पहले जनसंघ से जुड़े रहे हैं। एक पुराना किस्सा बताते हैं कि सासनी सुरक्षित सीट उस समय समाप्त नहीं हुई थी। 1972 में सासनी के गांव रुदायन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी को बुलाया गया लेकिन मडराक पर उनकी कार खराब हो गई।
विज्ञापन

उस समय जनसंघ ही पार्टी थी। भाजपा का गठन नहीं हुआ था। चुनाव चिन्ह दीपक था। उस समय ज्यादा वाहन चलते नहीं थे और शाम भी हो गई थी। ऐसे में तांगे में आडवाणी जी को वे और उनके साथी डीपी उपाध्याय रुदायन तक लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मध्य रात्रि में काफी लोग तो सो चुके थे। गांव के लोगों को जगाया और पेट्रोमैक्स का इंतजाम किया। तब मध्य रात्रि में आडवाणी जी ने गांव में सभा की। इसके बाद उनकी कार को ठीक कराया गया और वह वापस अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed