फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration was cautious about the opposition to the Agneepath scheme

हाथरस : अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

Wed, 22 Jun 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration was cautious about the opposition to the Agneepath scheme
हाथरस गेट कोतवाली में शांति समिति की बैठक लेते एसडीएम सदर, सीओ सिटी व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर बुधवार को भी पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क रहा। रेलवे स्टेशनों पर चौकसी रही। इधर, शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। इसे लेकर लगातार शांति समिति की बैठकें भी थानों में की जा रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
पिछले कुछ दिनों से अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। हालांकि इस जिले में विरोध ज्यादा मुखर नहीं हुआ है लेकिन फिर भी प्रशासन बेहद सतर्क है। स्टेशनों पर कई दिन से चौकसी बढ़ाई गई है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है और हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को जुमा की नमाज भी होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों जुमा की नमाज के बाद जिले के कस्बा पुरदिलनगर में बवाल हुआ था। अब शुक्रवार को फिर जुमा की नमाज होगी। ऐसे में पहले से ही प्रशासन फिर तैयारी में लगा है। इसके लिए लगातार शांति समितियों की बैठकें थाना स्तर पर की जा रही हैं। धर्मगुरुओं व संभ्रात लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी हालत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस गेट कोतवाली में एसडीएम सदर राजकुमार व सीओ सिटी ने शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं सासनी में भी शांति समिति की बैठक में कोतवाल सतेंद्र सिंह राघव ने कहां की किसी भी दशा में शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। सभी लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा कर अपने घरों को वापस लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed