फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Adarsh Gram Panchayat will make Garh Umrao

हाथरस : गढ़ उमराव को बनाएंगे आदर्श ग्राम पंचायत

Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Adarsh Gram Panchayat will make Garh Umrao
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत गढ़ उमराव के नवनिर्वाचित प्रधान राजकुमार चौधरी का कहना है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाली कई पोखरें जो काफी गंदगी से अटी पड़ी हैं, वह इनको साफ कराएंगे। स्थायी गोशाला और बरातघर बनवाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत गढ़ उमराव को विकास खंड की आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का बीड़ा उठाया है।
ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी का कहना है कि गांव में पड़ने वाली पोखरें काफी समय से गंदगी से अटी पड़ी हैं। इनको युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर साफ कराया जाएगा। पोखरों पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। पोखरों में गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। प्रधान ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में स्थायी गोशाला का निर्माण कराएंगे, जिससे ग्रामीणों व किसानों को आवारा गोवंश द्वारा होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन

वह पंचायत में युवाओं के लिए व्यायामशाला और बरातघर का भी निर्माण कराएंगे। श्मशान घाट व कब्रिस्तान की बाउंड्री व टिनशेड भी लगवाए जाएंगे। गांव के नवविकसित मोहल्ला में विद्युतीकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। गांव से जोर वाले मंदिर तक वाले रास्ते पर इंटरलॉकिंग खड़ंजा का निर्माण किया जाएगा। गांव में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर नाले-नालियों व गांव की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने शपथ लेने के साथ ही ग्राम पंचायत के खराब पडे़ हैंडपंपों की रिबोरिंग भी शुरू करा दी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र बना हुआ है। इस पर हमेशा ताला लटका रहता है। प्रशासन के सहयोग से वहां नियमित स्वास्थ्यकर्मी की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे।
इंटरमीडिएट पास हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी इंटरमीडिएट पास हैं।
वह पहली बार ग्राम पंचायत के प्रधान बने हैं।
उनकी पत्नी मंजू देवी पहले दो बार प्रधान रह चुकी हैं।
खासियत -
ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 12000 है।
ग्राम पंचायत में वोटरों की संख्या 3649 है।
गढ़ उमराव में एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा है।
दो प्राइवेट इंटरमीडिएट कॉलेज हैं।
एक प्राइमरी व एक जूनियर हाईस्कूल भी है।
मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र है।
समस्याएं
गांव में पोखर पर अवैध कब्जे की समस्या प्रमुख है।
श्मशान घाट व कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं है।
मातृ शिशु कल्याण केंद्र पर ताला लटका रहता है।
नव विकसित मोहल्लों में विद्युतीकरण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed