फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Activists connect the people of Sarvajamaj to BSP

हाथरस: सर्वसमाज के लोगों को बसपा से जोड़ें कार्यकर्ता

Sat, 29 Aug 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Activists connect the people of Sarvajamaj to BSP
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा की जिला स्तरीय बैठक प्रधान वाटिका नगला उम्मेद बाईपास तिराहा हाथरस पर हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव तथा संचालन रिंकू यादव ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह एड., रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, विजेंद्र सिंह विक्रम मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल थे।
बैठक में मुख्य अतिथियों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र बार संगठन के कार्य की समीक्षा की और पदाधिकारियों को संगठन के कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाओं से सभी लोग परेशान है। समूचे देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल चरम पर है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज हर समाज व धर्म के लोग बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के शासनकाल को याद करते हुए 2022 में हर हाल में बसपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन में सर्वसमाज को जोड़ना है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. बीडी सिंह, उमेश चौधरी, देवेंद्र सिंह राणा, दामोदर सिंह, वरुण गौतम, रतन लाल बाल्मीकि, अशोक रतन, करण सिंह, आशीष कुमार, रणवीर सिंह, प्रशांत यादव, अर्जुन गौतम, देवेंद्र सिंह बघेल, प्रमोद कुमार, एडवोकेट प्रेमचंद, हाकिम सिंह, असगर मलिक, मुकेश बघेल, रविंद्र यादव, रणवीर सिंह सेंगर, ठाकुर दलवीर सिंह, मनोज यादव, डॉक्टर यतेंद्र सिंह, मुन्ना लाल जाटव, अजय कुमार सुमन, देवेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed