फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Action will be taken if you get laxity

हाथरस : कार्य में मिली ढिलाई तो होगी कार्रवाई

Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Action will be taken if you get laxity
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गईं निगरानी समितियों के साथ बृहस्पतिवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बैठक की। बैठक में समितियों के कार्य की समीक्षा की गई एसडीएम ने सभी समितियों को और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम व संक्रमित लोगों व होम आइसोलेशन संक्रमित मरीजों को सही उपचार मिल रहा है या नहीं। इसकी जानकारी भी बैठक में मौजूद स्वास्थ्य, ब्लॉक के अधिकारियों से ली। उन्होंने निगरानी समितियों को डोर-टू-डोर सर्वे कर संक्रमितों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्रवासियों को जागरूक करने, मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने और शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जन संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में सभी पांच सौ के करीब दवाओं की किट का वितरण लेखपालों को प्रदान की गईं, जिससे वह इन किट को आशा आंगनबाड़ी के जरिये संक्रमितों तक पहुंचा सकें। प्रत्येक लेखपाल को छह छह किट प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा, इसलिए सभी अपना काम जिम्मेदारी से करें। उन्होंने गांव-गांव में सैनिटाइजेशन और कोरोना टेस्ट कराने पर जोर दिया। बैठक में तहसीलदार निधि भारद्वाज, सभी लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed