{"_id":"612539748ebc3e79d862e98e","slug":"hathras-action-will-be-taken-against-75-drivers-and-operators-who-are-absent-on-rakshabandhan-hathras-news-ali2714467186","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रक्षाबंधन पर गैरहाजिर रहने वाले 75 चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रक्षाबंधन पर गैरहाजिर रहने वाले 75 चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों के चालक व परिचालकों के गायब होने से दो दर्जन बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे डिपो को आर्थिक नुकसान हुआ है। अब इसको लेकर डिपो गैरहाजिर रहे 75 चालक-परिचालकों पर कार्रवाई करने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 79 बसें हैं। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त सफर कराने की कार्य योजना के साथ नियत समय में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक बसों को चलाने की तैयारी डिपो अधिकारियों ने की। साथ ही बीस से 25 तक अवकाश प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद भी डिपो के करीब 75 चालक-परिचालक गायब हो गए।
इस कारण डिपो की बसों के पहिये थमे रहे। यात्रियों को बसों के लिए काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। पर्व के बाद गायब रहने वाले चालक-परिचालकों व अन्य कर्मियों पर कार्रवाई के लिए अब सूची बन रही है। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि रक्षाबंधन पर गायब रहने वाले करीब 75 चालक व परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद