फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of trying to kill a child by putting a rope around his neck

हाथरस : बच्चे के गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश का आरोप

Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of trying to kill a child by putting a rope around his neck
हाथरस : बच्चे के गले पर पड़े निशान को दिखाते लोग। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली भाग मढ़ाका निवासी अमित कुमार उर्फ रिंकू ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर उसके चार वर्षीय पुत्र को घर से बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में अमित कुमार ने कहा है कि वह एवं उसकी पत्नी सोमवार को घर का सामान लेने सादाबाद गए थे। घर पर उनके तीन बच्चे रह गए थे। उसी समय नामजद उसके घर पर आए और उसके चार वर्षीय पुत्र शौर्य को बहला-फुसलाकर मढ़ाका अड्डे की ओर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को आता देख वह वहां से भाग गए। जब वह दोनों वापस आए तो पूरी घटना की जानकारी मिली। पीड़ित के पिता का कहना है नामजदों के साथ पहले खेत की मेड़ को लेकर उसका मुकदमा भी चला है, जिससे वह उससे रंजिश मानते हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed