{"_id":"61ddd3c674f0922d436faa01","slug":"hathras-accused-of-threatening-to-kill-for-not-vacating-the-house-hathras-news-ali282877168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मकान खाली कराने को लेकर एक किराएदार ने कुछ लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें इन लोगों पर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पंकज वर्मा निवासी सेठ जी का तबेला सर्कुलर रोड हाथरस ने कहा है कि उसका जन्म इसी तबेला में हुआ है। नागेंद्र पाठक निवासी गली मालिन ने उसे अपनी रेडीमेड गारमेंट्स की फैक्टरी पर बुलाकर यह धमकी दी कि उन्होंने पूरा तबेला शशीकांत बागला से खरीद लिया है। इसमें 52 किराएदार हैं, इसलिए इसे खाली कर दो। वहां अजीत शर्मा निवासी बिछुआ गली ने भी उसे धमकी दी।
रिपोर्ट में उसने कहा है कि पांच जनवरी को अजीत शर्मा और राकेश सिंह करीब 8-10 लोगों को साथ लेकर उसके घर पर आ गए। इन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उसके साथ और उसकी मां के साथ अभद्रता की। उसने इन लोगों से खुद की जान का खतरा बताया है। उसका कहना है कि यह लोग इसी तरह से विवादित संपत्तियों का सौदा करते हैं। उसने थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद