फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of spreading casteism and assaulting children

हाथरस : जातिवाद फैलाने और बच्चों से मारपीट करने का आरोप

Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of spreading casteism and assaulting children
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी देहात के संविलियन विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच काफी समय से चल रहे विवाद में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा गठित कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। दोनों शिक्षिकाओं पर जातिवाद फैलाने और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। बीएसए ने गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर दे दी है।
संविलियन विद्यालय सासनी देहात के एसएमसी अध्यक्ष प्रेमचंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बीएसए से शिकायत की थी कि शिक्षिका सुधा राजन हवास और मंजूलता द्वारा बच्चों को पढ़ाने का कार्य नहीं किया जाता है। आरोप है कि ये दोनों विद्यालय में जातिवाद फैलाने एवं बच्चों के साथ मारपीट करती हैं। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। जांच में सामने आए तथ्य, बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों शिक्षिकाएं कार्रवाई के घेरे में आ गई हैं। बीएसए शाहीन ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed