फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of missing dead body after killing married woman

हाथरस : विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Sun, 22 Aug 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of missing dead body after killing married woman
राधा का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगरिया रसूलपुर निवासी एक विवाहिता महिला को ससुरालीजनों द्वारा मजदूरी के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर शव को गायब किए जाने का आरोप लगाया गया है। कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डेंगरी के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर इस बारे में शिकायत की है। इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की शिकायत पर विवाहिता के पति को कोतवाली में बुलाया तो ग्रामीणों ने उसको उनके हवाले किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस गांव की घटना नहीं होने की बात कहकर इसको टालने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने कहा कि विवाहिता को ससुरालीजन कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया से ही बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

राम सिंह निवासी डैंगरी समसपुर कोतवाली अमांपुर जनपद कासगंज ने बताया कि उन्होंने सात वर्ष पहले अपनी पुत्री राधा की शादी गांव रामनगरिया निवासी विक्रम के साथ की थी। शादी के बाद राधा के दो संतानें हुई थीं। मायके पक्ष के लोगों का कहना था कि विक्रम अपने परिजनों के साथ राधा को भीलवाड़ा में मजदूरी कराने के लिए लिवाकर ले गया था। वहां ससुराल वालों ने राधा की हत्या कर बिना उनको सूचना दिए ही शव को जला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के भाई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जबकि उनके सामने गांव रामनगरिया पहुंचकर विक्रम से पूछताछ की गई तो विक्रम ने राधा की मौत होने की बात मानी है। पुलिस युवक को कोतवाली लाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बहन राधा से तीन दिन पहले फोन से बातचीत की थी मगर अब उसकी ससुराल के सभी लोगों का फोन बंद आ रहा है। पुलिस यही कह रही है कि घटना भीलवाड़ा की है, इसलिए रिपोर्ट वहीं दर्ज कराएं। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। जब घटना हमारे क्षेत्र में नहीं हुई है तो वह रिपोर्ट कैसे दर्ज कर लें। घटना भीलवाड़ा में हुई है। पहले घटना की रिपोर्ट वहीं पर दर्ज होगी। भीलवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही स्थानीय पुलिस इन लोगों का सहयोग कर सकती है।

विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।

विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : HASAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed