{"_id":"5f230e748ebc3e639745b6fc","slug":"hathras-accused-of-killing-abvp-leader-s-brother-arrested-hathras-news-ali2400112170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एबीवीपी नेता के भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एबीवीपी नेता के भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस द्वारा पकड़ा गया हत्या का आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एबीवीपी नेता के भाई की मौत के मामले में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल लोहे की सरिया भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई को श्री नगर रेलवे ट्रैक के पास एबीवीपी पदाधिकारी दीपक शर्मा के छोटे भाई सौरभ शर्मा का शव मिला था। पिता अनिल कुमार पुत्र मुन्नालाल ने तीन नामजदों सहित कुछ छह लोगों के खिलाफ रुपये मांगने पर लोहे की सरिया से प्रहार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कई संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की थी।
हत्याकांड के बाद पुलिस ने राहुल फौजी और किशन गोपाल उर्फ गोपाल को 26 जुलाई को इगलास अड्डा के निकट से गिरफ्तार कर कर जेल भेजा था। तीसरा नामजद आरोपी प्रमोद कुमार पुत्र कंचन सिंह निवासी ज्ञानगढ़ बगीची फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीसरे नामजद प्रमोद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुबह करीब सवा आठ बजे प्रमोद कुमार को इगलास अड्डे के निकट से गिरफ्तार किया। कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया को मधुगढ़ी रेलवे फाटक के पास से बरामद किया है।