{"_id":"62167b1055a4791c7e7ba94b","slug":"hathras-accused-of-indecency-on-the-clerk-during-cash-withdrawal-hasayan-news-ali285791346","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नकद निकासी के दौरान लिपिक पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नकद निकासी के दौरान लिपिक पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला किशन में स्थापित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकद निकासी के दौरान लिपिक पर उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। इसे लेकर वहां शोर-शराबा भी हुआ। एक उपभोक्ता ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से कर दी। शाखा प्रबंधक सर्वेंद्र यादव फिलहाल अवकाश पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि काम के दबाव में लिपिक और उपभोक्ता के बीच कोई गलतफहमी हुई हो। इसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
बैंक की स्थानीय शाखा में इन-दिनों कर्मचारियों की कमी चल रही है। एक ही लिपिक पर नकदी के वितरण की जिम्मेदारी है। शाम करीब पौने चार बजे नकदी के आहरण के दौरान लिपिक पर उपभोक्ता से अभद्रता करने का आरोप है। जब उपभोक्ताओं ने लिपिक के व्यवहार का विरोध किया तो उन्होंने एक उपभोक्ता से यहां तक कह दिया कि गले में नेम प्लेट लटकाकर आया करो। एक उपभोक्ता ने इसकी शिकायत फोन पर शाखा प्रबंधक से की। संवाद