फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of harassment on police, picketing on collectorate

हाथरस : पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of harassment on police, picketing on collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इन लोगों ने वहां अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। इनका कहना है कि 14 अगस्त को हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर में ट्रैक्टर दुर्घटना में लाखन सिंह पुत्र डालचंद की मौत हो गई थी।
इस घटना की जानकारी जब ग्रामीणों ने थाना हसायन में पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर न जाकर ट्रैक्टर मालिक प्रमोद शर्मा के घर पहुंच गई। जिससे घटनास्थल पर मोजूद ग्रामीण नाराज हो गए। इसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि जब ग्रामीणों ने देखा कई पुलिसवालों की जेब पैसों से भरी हुई है तब ग्रामीणों ने पुलिस वालों की तलाशी ली जिसमें उनके पास से लाखों रुपये निकले। यह देख ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक बढ़ गई। जिसकी वीडियो क्लिप भी ग्रामीणों ने बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम सिकंदराराऊ ने पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कर न्याय का भरोसा दिलाया। बाद में हसायन पुलिस ने कई ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा कर परेशान करने लगी। आरोप है कि पुलिस ने भिंतर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पैसे लेकर छोड़ दिया।

इसी दौरान पुलिस ने अनिल निवासी भिंतर को गिरफ्तार किया। लेकिन पैसे न होने की वजह से उसे जेल भेज दिया। इसी तरह पुलिस गांव में आए दिन दबिश करती है और किसी न किसी को उठा कर ले जाती है और छोड़ने के लिए पैसे की मांग करती है। पुलिस से परेशान होकर शुक्रवार को ग्रामीण कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed