फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused arrested with 10 liters of illegal liquor

हाथरस : 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused arrested with 10 liters of illegal liquor
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के गांव करकौली, नगला चक्की, गुतहरा व रैपुरा में अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर छापा मारा।
इस दौरान ग्राम गुतहरा में रघुनंदन उर्फ धांधू निवासी ग्राम करकौली थाना सहपऊ को 200 एमएल क्षमता के 50 पौव्वे, कुल 10 लीटर अवैध देसी शराब ब्रांड रॉयल मोमेंट्स (आगरा में बिक्री के लिए अनुमन्य ) और बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्ति को दूध की बिक्री की आड़ में अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कृष्ण मुरारी सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सादाबाद, प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed