फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ABVP practice class will be held from one to eight, there will be a student conference soon

हाथरस: एक से आठ तक लगेगा अभाविप का अभ्यास वर्ग, जल्द होगा छात्रा सम्मेलन

Fri, 16 Oct 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: ABVP practice class will be held from one to eight, there will be a student conference soon
हाथरस: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का शुभारंभ करते पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के गोपालधाम में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला और नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री जयकरन व जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, सह संयोजक प्रियंका त्रिपाठी रही मौजूद रहीं। शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैठक में अक्तूबर माह में होने वाले छात्रा सम्मेलन, अभ्यास वर्ग और ऑनलाइन सदस्यता को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
प्रांत संगठन मंत्री जयकरन ने कहा कि ऑनलाइन सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुट जाएं। पिछले वर्ष छह हजार की सदस्यता का लक्ष्य था। इस बार लक्ष्य में दो हजार की बढ़ोतरी की गई है। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर आदि स्थानों पर सदस्यता दिलाएं। कोई भी परिसर सदस्यता से छूट नहीं पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में कोविड के नियमों का पालन करते हुए छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिलेभर की छात्राएं शामिल होंगी। एक से आठ नवंबर के बीच अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। उन्होंने जल्द ही नगर कार्यकारिणी व दायित्वों की घोषणा करने को भी कहा। बैठक में विभाग संयोजक सौरभ शर्मा, नगर मंत्री अविनाश, नगर सदस्यता प्रमुख अनमोल, जय ललिता, अभिषेक, चंद्रभानु गौतम, आकाश वार्ष्णेय, दीक्षा कुशवाहा, पूजा वार्ष्णेय, गुन वार्ष्णेय, आकाश शर्मा, दीपक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed