{"_id":"5f9713278ebc3e9b78183096","slug":"hathras-a-young-man-injured-in-suspicious-circumstances-died-during-treatment-shaphu-news-ali247268915","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संदिग्ध हालात में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संदिग्ध हालात में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस: मृतक दलवीर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी 28 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र नेमीचंद्र 14 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे सहपऊ-नगला बिहारी मार्ग पर बेहोशी की हालत में घायल मिला था। उसका आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार की शाम को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी ने दोस्त पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी। बाद में गांव के कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, जिसके बाद मृतक की पत्नी ने इस संबंध में कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र कोतवाली में दे दिया। बाद में गमगीन माहौल में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दलवीर सिंह पुत्र नेमीचंद्र ने 14 अक्तूबर को गांव के एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी और आपस में झगड़ा करने के बाद दोनों अपने घर आ गए। इसके थोड़ी देर बाद ही यह युवक दोबारा अपने उसी दोस्त के साथ कहीं चला गया। उसी रात को करीब दस बजे गांव के एक युवक ने मृतक के घर पर जाकर कहा कि दलवीर सहपऊ से नगला बिहारी मार्ग पर घायल एवं बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसको सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हाथरस रेफर कर दिया।
परिवार वाले उसको हाथरस की बजाय आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए मना कर दिया। परिजनों ने उसको जयपुर एवं अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भी दिखाया, लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। मजबूरन परिजनों ने उसको आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान 25 अक्तूबर की शाम को उसकी मौत हो गई। आगरा से रविवार की देर रात को उसका शव गांव पहुंचा।