फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A young man going to meet his sister dies in an accident

हाथरस : बहन से मिलने से जा रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 10 Mar 2022 08:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A young man going to meet his sister dies in an accident
हाथरस : युवक की मौत के बाद राजमार्ग पर विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे गांव हुसैनुपर जाने वाली मार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने कार चालक के खिलाई इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव विधुनी निवासी देव सिंह उर्फ रंजीत (40) बाइक से अलीगढ़ के अकराबाद से एक गमी में से लौट रहे थे। सिकंदराराऊ से चार किमी आगे गांव हुसैनुपर में उनकी बहन की शादी हुई थी। वह अपनी बहन से मिलने के लिए वहीं जा रहे थे। जैसे ही हाईवे से गांव की तरफ मुड़े पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

रंजीत सड़क पर गिर गए। कार का पहिया उनके सिर पर से होकर निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त होते ही गांव से लोगों की भीड़ उमड़ गई।

हाथरस : कार की टक्कर से मृत देव सिंह फाइल फोटो।  संवाद

हाथरस : कार की टक्कर से मृत देव सिंह फाइल फोटो। संवाद- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed