{"_id":"62aa276b19968e029609db81","slug":"hathras-a-watchman-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-car-hathras-news-ali293968034","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क पार कर रहे चौकीदार की कार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क पार कर रहे चौकीदार की कार की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत चौकीदार के परिजन जिला अस्पताल में विलाप करते हुए। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित गांव चंदपा के निकट कार की चपेट में आने से एक चौकीदार घायल हो गया। उसे ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी 55 वर्षीय नत्थीलाल पुत्र झींगुन्ना चौकीदारी काम करता था। बुधवार की सुबह वह साइकिल से थाना चंदपा जा रहे थे। इस बीच गांव चंदपा के निकट तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार चौकीदार को टक्कर मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग भी यहां पर आ गए।
बुरी तरह से लहूलुहान चौकीदार को परिजन ऑटो की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद