{"_id":"60f86a508ebc3e7352231e4d","slug":"hathras-a-reward-of-25-thousand-announced-on-bunty-the-main-accused-of-disturbance-during-the-counting-of-votes-hathras-news-ali2686885144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना के दौरान हुए उपद्रव के मुख्य आरोपी बंटी पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना के दौरान हुए उपद्रव के मुख्य आरोपी बंटी पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के दौरान सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव का मुख्य आरोपी बंटी यादव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। अब पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। बंटी पर विभिन्न थानों में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बंटी यादव की मां सुदामा देवी सिकंदराराऊ से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि सिकंदराराऊ में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की मतगणना के दौरान जमकर उपद्रव हुआ था। जब मतगणना हुई थी तो सपा और भाजपा प्रत्याशियों के बराबर-बराबर वोट आए थे। तब सपाई उग्र हो गए थे। इस दौरान जमकर फायरिंग और पथराव हुआ था। इसमें कई पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। रोडवेज की कई बसों सहित दर्जन भर से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
पुलिस ने मौके से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने 97 लोगों को नामजद करते हुए अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उपद्रव शांत होने के बाद टाई से जब परिणाम घोषित हुआ था तो सपा की उम्मीदवार सुदामा देवी निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन
इस उपद्रव में उनका बेटा देवेंद्र उर्फ बंटी यादव पुत्र राजवीर निवासी सराय मिश्र कॉलोनी जीटी रोड, एटा मूल निवासी लाल गढ़ी थाना सिकंदराराऊ मुख्य आरोपी है। हालांकि बंटी के भी सिर पर पत्थर लगने से चोट आई थी। उपद्रव के बाद ही पुलिस बंटी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है। अब पुलिस अधीक्षक ने बंटी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बंटी एटा जिले का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और उस पर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सिकंदराराऊ में पुलिस पर पथराव व फायरिंग की घटना में भी वह मुख्य आरोपी है और उसकी तलाश जारी है। अब उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।