फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A plan will be made for the management of solid and liquid waste in 93 gram panchayats

हाथरस : 93 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरे के प्रबंधन की बनेगी योजना

Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A plan will be made for the management of solid and liquid waste in 93 gram panchayats
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिले की 93 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए इनमें ठोस और तरल अपशिष्ट (कचरे) के प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव, एडीओ पंचायत और जूनियर इंजीनियर (जेई) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में कचरे के प्रबंधन के लिए कार्य योजना बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पंचायतराज विभाग की ओर से इसकी तैयारी कराई जा रही हैं। प्रशिक्षण में कार्ययोजना तैयार करने के लिए कई प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। जिले में जिला स्तर पर एक एडीओ पंचायत के साथ दो जिला समन्वयक को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

यही प्रशिक्षक अब ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण 18 मई से ब्लॉक स्तर पर होगा। प्रशिक्षण को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed