फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A large number of RLD workers joined the BSP

हाथरस: बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता हुए बसपा में शामिल

Tue, 15 Sep 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A large number of RLD workers joined the BSP
हाथरस: पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के बसपा में वापस आने पर स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी गेंदालाल के बसपा में शामिल होने के बाद मंगलवार को दर्जनों कार्यकर्ता रालोद छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी व अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक के आवास पर सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक व रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी गेंदालाल ने सोमवार को रालोद छोड़कर बसपा में अपनी घर वापसी की थी। अब उनके काफी समर्थक भी रालोद छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को पूर्व विधायक के आवास पर हुए कार्यक्रम में बसपा के पूर्व एमएलसी व मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली, मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह एड., विजेंद्र सिंह विक्रम, केसी निराला, पूर्व विधायक चौधरी गेंदालाल व बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव की उपस्थिति में दर्जनों लोग राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

इनमें मुख्य रूप से राज कपूर, रामजीत सिंह, रामदास, नाहर सिंह, गजराज सिंह, विष्णु कुमार, डॉ जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह प्रधान (विसरात) आदि शामिल थे। इनका स्वागत भी किया गया। मौके पर सुरेश चंद गौतम, असगर मलिक, चौधरी राघवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह सेंगर, राजकुमार सिंह प्रधान (राजपुर) दिनेश देशमुख, सौबी कुरैशी, दलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह उमेश चौधरी, हुकुम सिंह नेताजी, मनोज कुमार, जिला (पंचायत सदस्य) पंकज चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed