फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A control room will be set up to monitor the area before the decision on Ayodhya

हाथरस: अयोध्या पर फैसले से पहले क्षेत्र में नजर रखने के लिए होगी कंट्रोल रूम की स्थापना

Sat, 09 Nov 2019 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A control room will be set up to monitor the area before the decision on Ayodhya
मुरसान कस्बे में सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च करते सीओ सादाबाद और कोतवाल मुरसान। - फोटो : HATHRAS
क्षेत्र में नजर रखने के लिए होगी कंट्रोल रूम की स्थापना
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आयुक्त व डीआईजी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के मद्देनजर प्रशासन एतिहात के तौर पर हर कदम उठा रहा है। शहर से लेकर कस्बों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है । अधिकारियों की बैठकें भी हो रही हैं। शुक्रवार को इसे लेकर कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह व डीआईजी डॉ. प्रीतेंद्र सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने समस्त सीओ को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्रों में जाकर भ्रमण करें तथा लोगों के बीच में जाकर उनसे मिले। आपराधिक प्रवृति के लोगों की सूचना प्राप्त करें। उनके साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में उनसे संवाद करें। उनको यह भी बताये कि आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों एवं माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के प्रति कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश भेजने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ 151 के तहत कार्यवाही तथा 14 दिन के लिये जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर वहां पर नगर निगम, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, विद्युत विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फोन आने पर व्यवस्था करनी है उत्तरदायित्व को सौंपा जाए, सूचना को प्रसारित न किया जाए। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह कहा कि सांप्रदायिकता किसी भी हाल पर भंग नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए।डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि हमारे सरोकार यह है कि जिले में अमन, चैन व शांति कायम रहे। इस मौके पर एसपी सिद्घार्थ शंकर मीणा, एडीएम जगदंबा प्रसाद सिंह, एएसपी सिद्घार्थ वर्मा, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सादाबाद रामजी मिश्र, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

मुरसान में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
हाथरस। कस्बा मुरसान में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। संवेदनशील इलाकों में चौकसी बरतने के इंतजाम भी किए। कोतवाली निरीक्षक मुरसान ने लोगों से शांति कायम रखने की अपील की। अन्य कई कस्बों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed