फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A bullet fired on the ground of gram panchayat, one injured

हाथरस: ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर चली गोली, एक घायल

Mon, 15 Jun 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A bullet fired on the ground of gram panchayat, one injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यहां पर चली गोली से एक युवक जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव छत्तरपुर में खाली पड़ी ग्राम पंचायत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यहां पर एक पक्ष के लोग पौधे लगा रहे थे। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जिसके बाद मारपीट हो गई। यहां पर एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिससे विकास पुत्र यतेंद्र कुमार घायल हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस मामले में यतेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मनवीर, विवेक व प्रशांत कुमार पुत्रगण लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छत्तरपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। एक पक्ष का युवक घायल हुआ है। उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें डॉक्टर ने फायर इंजुरी नहीं लिखी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में उजागर होने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार यादव, एसएचओ कोतवाली हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed