{"_id":"6297b687b56c0e48b466227c","slug":"hathras-86-playgrounds-launched-sports-kits-given-to-players-hathras-news-ali292924026","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 86 खेलकूद मैदानों का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी खेल किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 86 खेलकूद मैदानों का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी खेल किट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बुधवार को 86 खेलकूद मैदानों का शुभारंभ किया गया। पंचायतराज विभाग की ओर से इन खेलकूद मैदानों को तैयार किया गया है।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण क्षेत्र की खेलकूद प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह खेलकूद मैदान तैयार किए गए हैं। इन मैदान में बच्चों के खेलने के लिए झूले, व्यायाम के लिए मशीनें व अन्य सामान उपलब्ध कराया गया है।
इन खेलकूद मैदानों को पंचायतराज विभाग व ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा से मिलकर तैयार कराया है। इनके संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है, जिससे ग्रामीण खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका मिल सके। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) एके मिश्र ने बताया कि सचिवों व अन्य जनप्रतिनिधियों के जरिये खेलकूद मैदान की शुरुआत कराई गई है।