फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 80 bundles of wire and battery stolen from truck

हाथरस : तिरपाल काटकर लोडर से 80 बंडल तार व बैटरी चोरी

Thu, 26 Aug 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 80 bundles of wire and battery stolen from truck
चोरी होने के बाद तार के बंडल दिखाता पीड़ित चालक। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार की रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने तिरपाल काटकर लोडर गाड़ी में से 80 बंडल तार व एक गाड़ी की बैटरी चुरा लिए। सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध घटना की तहरीर दी है।
गांव बिजाहरी के माजरा गोपालपुर निवासी भुवनेश्वर सिंह पुत्र नन्नूमल बुधवार को रोशन आशा ट्रांस्पोर्ट कंपनी से करीब 11 क्विंटल तार लेकर रुड़की से आगरा जा रहा था। बुधवार की रात रास्ते में अपने घर होने के कारण वह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर घर में सो गया।
विज्ञापन

रात को करीब ढाई बजे के लगभग बदमाशों ने गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी लगाकर तिरपाल काटकर गाड़ी में से 80 बंडल तार चुरा लिए। इसके अलावा एक अन्य गाड़ी की बैटरी भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह करीब पांच बजे भुवनेश्वर गाड़ी ले जाने के लिए बाहर निकला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के पीछे तिरपाल कटा था। सामान बिखरा पड़ा था। यह घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कैमरे का फुटेज खंगाला है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ इसकी तहरीर दी है। पुलिस तहरीर लेकर फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed