फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 78 thousand rupees looted on the strength of a gun from the salesman of the liquor contract

हाथरस : शराब ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर लूटे 78 हजार रुपये

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 78 thousand rupees looted on the strength of a gun from the salesman of the liquor contract
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने बृहस्पतिवार की दोपहर को तमंचे के बल पर शराब के ठेके के सेल्समैन से दिनदहाड़े 78 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना उस वक्त हुई, जब सेल्समैन कोटा से हाथरस रुपये लेकर आ रहा था। आरपीएम कॉलेज से पहले कोतवाली सदर इलाके के रजबहे के पास घटना को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रंजीत सिंह यादव पुत्र दुर्जन सिंह निवासी नगला प्रेमी थाना करहल जिला मैनपुरी मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब 12 बजे रंजीत एक बैग में करीब 78 हजार रुपये लेकर बाइक से हाथरस की ओर चल दिया। जैसे ही उसकी बाइक कोतवाली सदर इलाके के आरपीएम कॉलेज से पहले रजबहे के निकट पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और लात मारकर बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरते ही तमंचे के बल पर बदमाशों ने सेल्समैन से रुपयों का बैग छीना और हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने सेल्समैन से पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों से भी पुलिस ने इस मामले को लेकर पूछताछ की। इस मामले में सीओ सिटी रुचि गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। मामले की छानबीन चल रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed