फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 7164 people cut challan in a year

जिले के पांच हजार से अधिक लोगों ने नहीं लगाया हेलमेट व सीट बेल्ट

Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 7164 people cut challan in a year
बिना हेलमेट लगाए बाइक से जाते युवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

बदलते समय में यातायात नियम सख्त होते जा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है। 365 दिन में संभागीय परिवहन विभाग ने 7164 लोगों पर कार्रवाई की है। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाया। इस कारण उनका चालान काटा गया।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर दो लाख साठ हजार से अधिक वाहन डगर भर रहे हैं। शासन स्तर से लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। चौथ सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया। सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद वाहन स्वामियों की यातायात नियमों में लापरवाही बरत रहे हैं। जिले के लोग हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना भूल गए हैं। पूरे साल में प्रवर्तन दल ने कुल 7164 लोगों के चालान काटे हैं। इसमें पांच हजार 74 चालान सीट बेल्ट व हेलमेट के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद करने वालों को इनाम राशि का प्रावधान
सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक तो किया जा रहा है। वहीं शासन स्तर से सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद करने वालों को शासन स्तर से इनामी राशि की घोषणा की गई है। इसके बाद जिले में घायलों की जान बचाने वाले पीछे रहे।

मोबाइल से बात करने में हो रहे ज्यादा हादसे
बाइक सवार न तो हादसों से सबक सीख रहे हैं। न ही उन्हें कार्रवाई का डर है। इस कारण ट्रिपल राइडिंग हादसों पर रोक लगा पाना मुश्किल हो गया है। यातायात नियमों के अनुसार बाइक पर तीन सवारी ले जाना गैर कानूनी है। इसके बाद भी लोग तीन सवारियों को ढो रहे हैं। साथ ही मोबाइल से बात करना भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह है। वाहन स्वामी अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed