फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 70-year-old man murdered with a sharp weapon

हाथरस:धारदार हथियार से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 70-year-old man murdered with a sharp weapon
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अमौसी निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की धारदार हथियारों के प्रहार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का रक्तरंजि शव मंगलवार की दोपहर को गांव हुसैनपुर से आगे अमौसी जाने वाले रोड पर खारजा नहर के किनारे मिला। बुजुर्ग के शरीर पर धारदार हथियार के आधा दर्जन से ज्यादा घाव मिले हैं। शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे हत्यारों की बुजुर्ग से गहरी नफरत रही हो।
बता दें कि गांव अमौसी निवासी रामचरन (70 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह के खेत गांव हुसैनपुर की सीमा से लगे हुए हैं। मंगलवार की दोपहर को लोगों ने उसको खेतों पर काम करते हुए देखा था। दोपहर को करीब तीन बजे उसका शव लोगों ने खारजा नहर की पटरी पर देखा। भीड़ इकट्ठी होते ही इसकी पहचान रामचरन के रूप में हुई। घर वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल प्रवेश राणा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी हाथरस विक्रांतवीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों से मामले की जानकारी ली। एसपी ने कोतवाल को इस मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed