फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 62 people got corona infected, 67 became healthy

हाथरस : बरेली में तैनात सासनी निवासी शिक्षक की कोरोना से मौत

Fri, 07 May 2021 10:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 62 people got corona infected, 67 became healthy
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

बरेली जिले में तैनात क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी शिक्षक की कोरोना संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार की रात को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है। शिक्षक चुनाव ड्यूटी के बाद से ही बीमार चल रहे थे।
दरअसल ग्राम रामनगर निवासी ऋतुराज गर्ग पुत्र हरप्रसाद गर्ग जनपद बरेली के बहेड़ी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। 15 अप्रैल को बरेली में पहले चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें शिक्षक की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दूसरे दिन 16 अप्रैल को ही उनकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

17 अप्रैल को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 28 अप्रैल तक उनका बरेली में इलाज चला। 29 अप्रैल को परिजन उन्हें अलीगढ़ ले आए और उन्हें एसजेडी अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजनों ने बताया कि इलाज की पूर्ण सुविधा होने के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और छह मई की रात को अलीगढ़ के अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गई। शिक्षक की पत्नी उत्तराखंड के हल्द्वानी में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed