फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 60 vacant posts of Panchayat assistants will be filled soon

हाथरस : पंचायत सहायकों के 60 रिक्त पद जल्द भरे जाएंगे

Sat, 12 Mar 2022 06:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 60 vacant posts of Panchayat assistants will be filled soon
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में पंचायतराज विभाग की ओर से रिक्त ग्राम पंचायत सहायक के 60 पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ग्राम पंचायतों से मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले सात पंचायत सहायकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। विभाग की ओर से इनका पूरा डाटा तैयार कर लिया गया है।
ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके सापेक्ष 36 ग्राम पंचायतों में आपत्ति लगने के कारण पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अब इन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के पदों पर भर्ती के लिए विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिले की 20 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने भर्ती होने के बाद ज्वाइन ही नहीं किया है। इस कारण इन पदों के सापेक्ष भर्ती किए जाने के लिए भी विभाग की ओर से शासन से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग की ओर से इन पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ग्राम पंचायतों में तैनात अधिकारियों के स्तर से सात पंचायत सहायकों के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरते जाने की रिपोर्ट दी गई है।

इसके आधार पर अब इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि जिले में जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती कर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed