फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 534 Nikshay Mitras are helping in making TB free India

हाथरस : 534 निक्षय मित्र टीबी मुक्त भारत बनाने में दे रहे सहयोग

Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 534 Nikshay Mitras are helping in making TB free India
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के क्रम में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत अब निक्षय मित्र भी इस योजना से जुड़ रहे हैं। क्षय रोग विभाग के सहयोग से अब तक 534 निक्षय मित्र आगे आकर टीबी रोगियों को हर माह पुष्टाहार उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ वह रोगियों को सामाजिक और भावनात्मक सहयोग कर रहे हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. प्रवीण भारती ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेने वालों को चिन्हित कर निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक 534 स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक संगठन और व्यक्तिगत रूप से गोद लेने वालों को पंजीकृत किया जा चुका है। उनका कहना है कि यह सभी टीबी रोगियों को हर माह पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक और भावनात्मक सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीबी को मात देने में अपना योगदान दें। डीटीओ ने बताया कि करीब 504 टीबी रोगियों को गोद देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया जनवरी 2022 से अब तक तक जिले में 1313 टीबी रोगी गोद लिए गए हैं। फिलहाल जिले में 1977 टीबी के मामले सक्रिय हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के लक्षण
- लगातार दो हफ्तों से खांसी का आना और आगे भी जारी रहना
- इस रोग में शाम को बुखार हो जाता है
- छाती (सीने) में दर्द की शिकायत भी होती है
- गले में गिल्टी या सूजन होना
- वजन घटने लगता है
- सांस फूलने लगती है
निक्षय मित्र बनाने के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
- अजीम (डीपीसी)- 7037630786
- मनोज उपाध्याय (डीपीपीएमसी)- 8126664076
- विशाल पाठक (डॉट प्लस टी बी एच आई बी समन्वयक)- 7500388632
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed