फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 500 CSC centers declared inactive in district, work ID expired

हाथरस: जिले में 500 सीएससी केंद्र निष्क्रिय घोषित, वर्क आईडी समाप्त

Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 500 CSC centers declared inactive in district, work ID expired
जिले में 500 सीएससी निष्क्रिय घोषित, वर्क आईडी समाप्त
विज्ञापन

शासन स्तर से दी जाने वाली सेवाओं का संचालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई
प्रशांत भारती
हाथरस। जिले में 500 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को निष्क्रिय घोषित करते हुए वर्क आईडी को बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई सीएससी जिला प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय स्तर से की गई है। आईडी जनरेट होने के बाद इन केंद्रों पर शासन स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं को लोगों न पहुंचाकर केंद्र पर कार्य नहीं किया जा रहा था।
शासन स्तर से ग्रामीणों को उन्हीं गांवों में डिजिटल इंडिया के तहत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत बार सीएससी केंद्र खुलवाए गए थे। इन केंद्रों पर शासन स्तर से निर्धारित दरों में करीब 250 सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। यह सुविधाएं ग्रामीणों को इन केंद्रों के माध्यम से निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इन केंद्रों के माध्यम से आय, जाति, निवास, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, पेंशन रजिस्ट्रेशन आदि सुविधाएं ग्रामीणों को दी जाती हैं। शासन स्तर से इन केंद्रों की सीधी निगरानी की जाती है।
विज्ञापन

जिले में करीब 850 करीब सीएससी केंद्रों का पंजीकरण था। इन केंद्रों की जांच में सामने आया कि इसमें से करीब 500 केंद्रों पर पंजीकरण के बाद से शासन स्तर से मुहैया कराई गई जन सेवाओं को संचालित नहीं किया गया है। इस आधार पर सीएससी जिला प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर इन केंद्रों का निष्क्रिय घोषित कर दिया गया और इन केंद्रों वर्क आईडी को बंद कर दिया गया है। इस कार्रवाई से सीएससी संचालकों में खलबली मची हुई है। नए केंद्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिन पंचायतों में केंद्र नहीं हैं, वहां सीएससी खोलने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी और ई गर्वनेंस के जरिये शुरुआती दौर में केंद्र संचालकों ने सीएससी में अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन सरकारी सेवाओं को संचालित नहीं किया गया। कई केंद्रों ने तो वर्क आईडी पर रजिस्ट्रेशन के बाद कार्य नहीं किया तो ऐसी करीब 500 केंद्रों को निष्क्रिय घोषित कर दिया गया है। नए केंद्र बनाने की प्रकिया चल रही है।
-प्रदीप कुमार , जिला प्रबंधक, सीएससी ई गर्वनेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed