फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 50 thousand rupees crossed from engineer's account as soon as the app is downloaded

हाथरस : एप डाउनलोड करते ही इंजीनियर के खाते से 50 हजार रुपये पार

Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 50 thousand rupees crossed from engineer's account as soon as the app is downloaded
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति अंजान व्यक्ति की बातों में आकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। वह एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। अनजान ने उसे एक एप मोबाइल फोन पर फोन कर डाउनलोड करने को कहा, एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से दो बार में करीब 50 हजार रुपए पार को गए। अब इस मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
एसपी दफ्तर आए मुरसान के मोहल्ला संतोषी माता वाली गली निवासी पंकज कुमार किसी निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। सात अक्तूबर की शाम को करीब पांच बजे उनके मोबाइल फोन नंबर पर किसी अंजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने इंजीनियर से एक एप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर एप डाउनलोड करते ही इंजीनियर के खाते से एक बार में 25442.50 रुपये और दूसरी बार में 24424.80 रुपये कटने का संदेश उसके फोन पर आया। इसे देखकर उसके होश उड़ गए। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed