{"_id":"615de5c68ebc3e4716080882","slug":"hathras-50-people-lost-their-lives-due-to-fever-hathras-news-ali2750788141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बुखार से अब तक 50 लोगों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बुखार से अब तक 50 लोगों ने गंवाई जान
विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। अब तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। सहपऊ क्षेत्र में ही बुखार से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं जिले में अभी तक डेंगू के 205 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित इलाकों में जा रही हैं और लार्वा साइडल का छिड़काव कर रही हैं।
जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में अभी तक दिमागी बुखार, चिकिनगुनिया व कालाजार से संक्रमित कोई मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि विभाग द्वारा संक्रामक रोगों को नियंत्रित करने के लिए सघन कार्यवाही की जा रही है।
प्रभावित गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं और रोगियों का उपचार किया जा रहा है। टीमें रोगियों को खोजने के लिए सर्वे भी कर रही हैं। एंटी लार्वा स्प्रे व फॉगिंग का काम भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट पर संचारी रोगों से नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित है। संवाद