{"_id":"6345b3e86cbfae3dfc6c74c4","slug":"hathras-5-kg-gas-cylinders-will-be-available-at-ration-shops-hathras-news-ali3024253168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राशन की दुकानों पर मिलेंगे पांच किलो के गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राशन की दुकानों पर मिलेंगे पांच किलो के गैस सिलिंडर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन ने उचित दर विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने के लिए उचित दर दुकानों के माध्यम से पांच किलो के एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए एलपीजी वितरकों द्वारा उचित दर विक्रेताओं के साथ अनुबंध किया जाएगा। उचित दर विक्रेता को प्वाइंट ऑफ सेल के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
तेल कंपनी के फील्ड ऑफिसर द्वारा संस्तुति किए जाने के बाद एलपीजी के वितरण के लिए गैस वितरकों को उचित दर विक्रेताओं के साथ टाईअप करने की अनुमति होगी। एक समय में किसी भी स्थान पर 100 किलो से अधिक स्टॉक नहीं रखा जा सकेगा। उन्हें रिफिल कराया जा सकेगा। बिक्री के स्थान तक भरे हुए सिलिंडरों की सुपुर्दगी तथा खाली सिलिंडरों का उठान, डिलीवरी वैन द्वारा किया जाएगा।
डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि शासन स्तर से उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से पांच किलो के सिलिंडरों की बिक्री कराए जाने के लिए प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में जल्द ही गैस एजेंसी संचालकों व उचित दर विक्रेताओं के मध्य अनुबंध कराकर यह कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे उचित दर विक्रेताओं की आमदनी भी बढ़ेगी। संवाद