{"_id":"637e69d36c08f403f007c9e1","slug":"hathras-5-for-bike-10-for-car-parking-will-have-to-be-paid-sadabad-news-ali30543982","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक के 5, कार पार्किंग के 10 रुपये देने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक के 5, कार पार्किंग के 10 रुपये देने होंगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
तहसील और कोतवाली को जाने वाले रास्ते पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत में पार्किंग शुल्क लागू कर दिया है। कार के लिए 10 और बाइक के लिए पांच रुपये का पार्किंग शुल्क देना होगा। बुधवार को एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे व चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण करने के बाद इसकी जानकारी दी। तहसील मार्ग पर एसडीएम, कोतवाली, तहसील और उप निबंधक कार्यालय है। इस मार्ग पर ही दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता, सहित अन्य अधिवक्ताओं के कार्यालय हैं। इसलिए इस रास्ते पर दिन भर चौपहिया और दोपहिया वाहनों का जमावड़ा रहता है।
इस समस्या के मद्देनजर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि इसी जाम से निपटने के लिए तहसील के निकट नगर पंचायत भवन के पीछे पार्किंग स्थल तैयार कराया गया है। इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया है। 25 नवंबर से पार्किंग की शुरुआत होगी। बाइक के लिए 5 तथा कार के लिए 10 पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है।
दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेताओं के वाहनों के लिए नगर पंचायत द्वारा पास जारी किए जाएंगे। एसडीएम ने दस्तावेज लेखकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए है। इधर, एसडीएम ने कहा है कि स्टांप विक्रेता, दस्तावेज लेखक कार्यालयों के बाहर कोई वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। पार्किंग में वाहन लगाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि गाड़ी में कोई भी कीमती सामान ना छोड़ें। पार्किंग स्लिप लेकर ही वाहन खड़ा करें। पार्किंग की शुरुआत होने से तहसील मार्ग पर काफी हद तक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। संवाद