फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 45 teachers out of service in SIT investigation ended

हाथरस : एसआईटी की जांच में फर्जी निकले 45 शिक्षकों की सेवा समाप्त

Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 45 teachers out of service in SIT investigation ended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएड सत्र 2004-05 के आधार पर शिक्षक बनने वालों में से जिले में 45 शिक्षकों की डिग्री फर्जी निकली है। न्यायालय का निर्णय आने के बाद बीएसए ने इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है, जिससे शिक्षकों में खलबली मच गई है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों का डेटा मानव संपदा पोर्टल से हटाने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।
पिछले काफी समय से बेसिक शिक्षा विभाग में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से सत्र 2004-05 में बीएड की पढ़ाई करने के बाद शिक्षक बनने वालों की एसआईटी जांच चल रही है। इसमें जिले के 71 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम थे, लेकिन पिछले दिनों न्यायालय द्वारा जारी आदेेश में अभी तक 45 शिक्षक-शिक्षिकाओं को फर्जी माना गया है।
विज्ञापन

अब न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बीएसए ने इन शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि सेवा समाप्ति के अलावा अभी इन शिक्षकों के खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई न की जाए। इस संबंध में विश्वविद्यालय से तीन माह के अंदर रिपोर्ट भी मांगी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। इन सभी को न्यायालय ने भी फर्जी माना है। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। आगे भी न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ऐसे शिक्षकों का डेटा मानव संपदा पोर्टल से हटाए जाने के लिए भी कहा गया है।

-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
इन शिक्षक-शिक्षिकाओं की हुई सेवा समाप्त
मंजू यूपीएस अनीगढ़ी मुरसान, सीमा वर्मा पीएस निहालपुर, उदय प्रताप सिंह, यूपीएस कोकना कलां, नंदलाल शर्मा यूपीएस करसौरा सादाबाद, नीरज कुमार शर्मा पीएस हसनपुर बारू, सहपऊ, धर्मेंद्र चौधरी यूपीएस दहगवां सिकंदराराऊ, कुंजबिहारी वर्मा यूपीएस शीतला मेवा मुरसान, राजेश कुमार चतुर्वेदी यूपीएस उदयभान मुरसान, लोकेंद्र वर्मा पीएस नगला दौलतराम सादाबाद, शशीकला यूपीएस नरायनपुर वाद सहपऊ, घनश्याम सिंह पीएस वनगढ सादाबाद, साधना कुमारी पीएस जटोई मुरसान, रागिनी सिंह पीएस भोजगढ़ी सासनी, सुमिता गौतम पीएस नगरिया सहपऊ, बलवंत सिंह पीएस ताजपुर सादाबाद, प्रवीण कुमार वर्मा पीएस नगला मेवा सहपऊ, मंगलसेन यूपीएस खौंदुआ मुरसान, सोहन राना पीएस अंडौली हसायन, वेदप्रकाश पीएस गुखरौली सादाबाद, विशाल सिंह यूपीएस नरहरपुर सिकंदराराऊ, वीरेंद्र सिंह पीएस आरती सहपऊ, तेजवीर सिंह पीएस रतनपुर सिकंदराराऊ, मनोज कुमार परिहार पीएस अजरोई सासनी, कविता यूपीएस सीस्ता सादाबाद, विजयपाल सिंह पीएस इसौंदा सहपऊ, दुष्यंत सिंह पीएस भीकनपुर सिकंदराराऊ, लोकेंद्रपाल सिंह पीएस सिडरामई, हसायन, हेम सिंह पीएस किंदौली, सासनी, सतीश कुमार शर्मा पीएस कुम्हरई, सादाबाद, अरुण कुमार शर्मा पीएस नगला मानसहाय, सहपऊ, सत्यप्रकाश सिंह यूपीएस जिरौली सासनी, कृष्णकांत शर्मा पीएस लोधई सहपऊ, अनिल कुमार पीएस नगला भानचंद्र सिकंदराराऊ, कैलाशचंद्र यूपीएस बेदई, सादाबाद, आलोक कुमार सिंह पीएस नगला मेवा सहपऊ, सुमन लता पीएस आरिफपुर, सिकंदराराऊ, रीता यादव पीएस गदाखेड़ा, सासनी, विष्णु कुमार यूपीएस बकायन हसायन, मनोज भूषण वरुण यूपीएस भेंकुरी हसायन, अल्का सिंह पीएस गारवगढ़ी सासनी, रूपेंद्र सिंह छौंकर पीएस कपसिया सिकंदराराऊ, रविंद्र कुमार पीएस सौमरा सादाबाद, आनंद कुमार पीएस बहादुरपुर देवकरन सहपऊ, सर्वेश कुमार चतुर्वेदी पीएस टिकारी सासनी, राजेश कुमार बहरदोई, सहपऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed