{"_id":"61d73bbbc77ed774817fefb4","slug":"hathras-4359-teenagers-and-adolescent-girls-got-the-vaccine-hathras-news-ali2824936196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 4359 किशोर व किशोरियों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 4359 किशोर व किशोरियों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में लगे शिविर में छात्र को टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
15 से 18 आयु वर्ष के किशोर व किशोरियों का टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। टीकाकरण केंद्रों के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल-कॉलेजों में गई और वहां विद्यार्थियों का टीकाकरण किया। इसके अलावा काफी लोगों ने पहली और दूसरी खुराक भी लगवाई।
कोरोना से बचाव के लिए किशोर और किशोरियों को टीका लगाने का अभियान लगातार जारी है। हालांकि टीकाकरण केंद्रों पर काफी कम किशोर व किशोरी टीका लगवाने के लिए आए, लेकिन स्कूल-कॉलेजों में टीमों ने जाकर टीका लगवाया।
बृहस्पतिवार को 15 से 18 आयु वर्ष के 4359 किशोर-किशोरियों को टीका लगा। कॉलेजों में व्यापक रूप से यह अभियान चला। यदि टीका लगवाने वालों की कुल संख्या देखें तो बृहस्पतिवार को 12425 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 8126 ने पहली खुराक लगवाई, इसमें 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर व किशोरी भी शामिल हैं। वहीं 4299 ने दूसरी खुराक लगवाई।